मझिआंव में मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, डीजे बजाने पर रहेगी सख्ती

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मझिआंव थाना परिसर में सीओ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह के भड़काऊ नारे, अश्लील गाने या डीजे का इस्तेमाल सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि डीजे बजते पाए जाने पर उसे जब्त कर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुहर्रम शहादत का पर्व है, इसे भाईचारे के साथ मनाया जाए और निर्धारित रूट से ही जुलूस निकाला जाए। किसी भी शरारती तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर न करने की भी अपील की गई।

बैठक में विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जैसे रामपुर में सड़क पर बहते नाली के पानी को रोकने और गवरवा पंचायत में झुके बिजली तार को दुरुस्त करने की बात कही गई। मुहर्रम के दिन चिह्नित स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।

सीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि “चाहे रामनवमी हो, दशहरा हो या मुहर्रम – सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए, अन्यथा कानूनन कार्रवाई की जाएगी।”

बैठक में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, सिटी मैनेजर जितेश कुमार, पूर्व मुखिया अमरुद्दीन खां, मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब खां, बीडीसी अनिल राम, सदर मंसूर खां, साहिद अली खां, विद्युत विभाग के जितेंद्र कुमार, समेत दोनों समुदायों के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!