विधायक के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, गढ़वा में पुतला दहन

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को गढ़वा में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल मैदान से मार्च निकालकर रंका मोड़ स्थित घंटाघर के पास विधायक का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।
झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक राजनीतिक विरोधियों और महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया बयानों से उनकी हताशा झलकती है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक अलकतरा घोटाला मामले में आरोपी हैं और सजा के डर से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधायक द्वारा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और उनके बारे में अनुचित दावे किए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधायक के पास कोई प्रमाण हैं, तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की।
झामुमो ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से विधायक को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष, सचिव, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!