भाजपा के लिए शुभ साबित हो रहे नितिन नवीन, असली परीक्षा है बंगाल में

रांची: नितिन नवीन भाजपा के लिए शुभ साबित हो रहे हैं. जब से अध्यक्ष बने हैं तब से भाजपा के लिए खुशखबरी आ रही है. अब असली परीक्षा बंगाल में होनी है. नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह और आसानी से बिहार में ऑपरेशन नीतीश कुमार सफल हुआ और भाजपा ने नीतीश को हटाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हथिया ली, यह महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है. सब कुछ आसानी से हो गया. ऑपरेशन नीतीश इतना जल्दी हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था. भले इसके पीछे मोदी और अमित शाह की भूमिका रही हो लेकिन अध्यक्ष के नाते नीतिन नवीन को ही क्रेडिट जाएगा. नितिन नवीन बिहार से हैं और बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया. भाजपा का सपना पूरा हुआ. नितिन नवीन भी कुशल रणनीतिकार और बेहतर संगठन संगठनकता हैं . बिहार के बाद दिल्ली में ऑपरेशन आप भी सफल रहा. आप के सात राज्यसभा सांसद टूट कर भाजपा में शामिल हो गए. आप की हवा निकल गई. अब बारी नबंगाल की है. भीषण गर्मी में भी प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ नितिन नवीन भी खूब मेहनत कर रहे हैं. पसीना बहा रहे हैं. नितिन नवीन ने तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में भी मेहनत की है. लेकिन वहां बहुत कुछ हासिल होने को नहीं है.
असम में भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है. बंगाल में कांटे की टक्कर है. भाजपा को उम्मीद है कि इस बार वह बंगाल में सरकार बना लेगी. हालांकि जब तक रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक कुछ कहना मुश्किल है. यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो बेशक नितिन नवीन का भाजपा अध्यक्ष बनना शुभ माना जाएगा. इनका कद बढ़ेगा.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!