भूपेंद्र सुपर मार्केट की अनोखी पहल: आर्थिक सशक्तिकरण और 201 कन्याओं के सामूहिक विवाह का ऐलान

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार को भूपेंद्र सुपर मार्केट के तत्वावधान में एक नई फाइनेंस सेवा की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें संस्था के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह फाइनेंस सेवा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे वे अपने छोटे व्यापारों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने आगे बताया कि संस्था पलामू जिले में एक अत्याधुनिक हॉस्पिटल का निर्माण भी कर रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा सुलभ और किफायती हो सकेगी। यह अस्पताल फिलहाल निर्माणाधीन है और जल्द ही आम जनता के लिए उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान एक और महत्वपूर्ण सामाजिक घोषणा की गई। भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आगामी 17 नवंबर को संस्था के द्वारा 201 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। विवाह समारोह में सभी कन्याओं को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को सहयोग देना और कन्या विवाह में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फाइनेंस सेवा की शुरुआत जल्द ही पलामू जिले में भी की जाएगी, ताकि वहां के ग्रामीण भी इसका लाभ उठा सकें।

इस मौके पर बोर्ड मेंबर गिरेंद्र कुमार सिंहलातेहार जिला कोऑर्डिनेटर परवीन तिवारीगढ़वा जिला कोऑर्डिनेटर उदय रामदीपनारायण तिवारीराबिया खातूनतैमून खातून समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!