गुरुजी की सुस्ती, मासूम की आंख फूटी: सगमा प्रखंड में स्कूल बना अखाड़ा, छात्रा की रोशनी पर संकट

Location: सगमा


सगमा प्रखंड के दक्षिण सोनडीहा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल अवधि के दौरान कक्षा तीन के छात्र द्वारा गुल्ली-डंडा खेलने के क्रम में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे पढ़ाई के समय कक्षा तीन का छात्र फैजान अंसारी स्कूल परिसर में गुल्ली-डंडा खेल रहा था। इसी दौरान खेली गई गुल्ली छात्रा निधि कुमारी की आंख में जा लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि छात्रा तुरंत कराह उठी और उसकी आंख से खून बहने लगा। परिजन और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उसकी आंख की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने हेडमास्टर और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि पढ़ाई के समय बच्चे खतरनाक खेल कैसे खेल रहे थे और उस समय शिक्षक निगरानी क्यों नहीं कर रहे थे।
घायल छात्रा को परिजन तुरंत इलाज के लिए गढ़वा ले गए। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर दास ने बताया कि करीब 10 बजे लंच के समय बच्चे भोजन कर रहे थे। उसी दौरान एक बच्चा हाथ में लकड़ी का टुकड़ा फेंक रहा था, जो पास में खड़ी छात्रा की बाईं आंख में लग गया। चोट लगते ही छात्रा रोने लगी और आंख से खून बहने लगा। तुरंत उसके अभिभावकों को सूचना दी गई और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया। स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!