हासनदाग निवासी शिवम चौबे ने मुख्यमंत्री से जमीन म्यूटेशन लटकाने की शिकायत दर्ज कराई

Location: Meral


मेराल। प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी शिवम चौबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दो माह से अंचल कार्यालय द्वारा उनकी जमीन का म्यूटेशन लटका कर रखने की शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला मुख्यमंत्री के ट्यूटर अकाउंट पर भी चर्चा में है।
इस संबंध में सीओ यशवंत नायक ने बताया कि शिवम चौबे के पिता अम्बिका चौबे ने म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था, जो तीस वर्ष पुराने दस्तावेज़ पर आधारित था। अम्बिका चौबे ने अपने भाई देव मुनी चौबे से जमीन खरीदी थी। खरीदी गई जमीन के विवरण के अनुसार:
प्लॉट 1022 – 10 डीसमील
प्लॉट 494 – 10 डीसमील
प्लॉट 514 – 5 डीसमील
सीओ ने बताया कि ये सभी प्लॉट रजिस्टर टू में दर्ज नहीं हैं। राजस्व कर्मचारियों से जांच कराई गई, लेकिन किसी प्लॉट का रिकॉर्ड रजिस्टर टू में नहीं मिला।
जाँच में यह पाया गया कि अम्बिका चौबे दबाव बनाकर अपने नाम का म्यूटेशन कराना चाहते थे। उन्होंने लिखित आवेदन दिया कि जगदेव मलाह (पिता: मनन मलाह) के जमीन रजिस्टर टू 1/32 से उनका नामांतरण कर दिया जाए। जगदेव मलाह ने आपत्ति जताई कि यह जमीन उन्होंने बिक्री के लिए नहीं दी है, इसलिए नामांतरण नहीं किया जाना चाहिए।
सीओ ने बताया कि जांच में यह पुष्टि हुई कि आवेदन में उल्लेखित भूमि का विक्रेता के नाम पर कोई जमाबंदी दर्ज नहीं है। दूसरे व्यक्ति की जमाबंदी से नामांतरण करना नियमों के अनुसार उचित नहीं है।
अंततः सीओ ने कहा कि मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!