आस्था डीपीएस विद्यालय में डिजिटल स्मार्ट क्लास एवं साइंस लैब का भव्य उद्घाटन

Location: Meral

मेराल। आस्था डीपीएस विद्यालय में रविवार को डिजिटल स्मार्ट क्लास एवं साइंस लैब का भव्य उद्घाटन अलखनाथ पांडे सहित अन्य स्कूल के निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई पहल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडे ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में डिजिटल तकनीक और प्रायोगिक ज्ञान का अत्यंत महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।डिजिटल स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को अब स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर एवं डिजिटल कंटेंट के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे शिक्षा और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनेगी। वहीं साइंस लैब में विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।विद्यालय के निदेशक आशीष आस्था ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना और उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को विकसित करना है साथ ही उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कहा यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक नई सुविधा का अनुभव किया। इस अवसर पर मदन प्रसाद केशरी सुशील केशरी अमरेंद्र कुमार चौरसिया सुजीत कुमार चौरसिया त्रिपुरारी चौधरी चंदेश्वर ठाकुर बीके शर्मा सुभाष कुमार, नीतीश कुमार यादव गौतम कुमार धीरज मिश्रा सुजाता मिश्रा जहरुन निशा सैबुन खातून लक्ष्मी कुमारी दिव्या जायसवाल ऋषिकेश कुमार सहित अभिभावक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!