Location: Meral
मेराल। झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को वाल विकास पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र चयनित अभ्यर्थियों के बीच एक समान समारोह में वितरित किया गया। यह कार्यक्रम रांची स्थित धुरवा प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करकोमा गांव निवासी पारुल तिवारी को महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पारुल तिवारी, मणिशंकर तिवारी की पत्नी हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए कुल 313 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इस समारोह में 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि अन्य चयनित महिला अभ्यर्थियों को बाद में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।











