गढ़वा में ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई उड़ान, जेएमडी हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की मैवरिक 440

Location: Garhwa

गढ़वा : चिरौंजिया स्थित जेएमडी हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को नए  हीरो मैवरिक 440 बाइक का भव्य लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने बाइक का अनावरण किया और गढ़वा के विकास को रेखांकित किया।

एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि गढ़वा में इतने बड़े शोरूम का खुलना जिले के तेजी से विकास की ओर संकेत करता है। अब जिले के लोगों को बाइक खरीदने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से न केवल लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में गढ़वा में बड़े ब्रांड्स और व्यवसायों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

शोरूम के प्रोपराइटर मणि भद्र सिंह ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प द्वारा लॉन्च की गई मैवरिक 440 बाइक कई आधुनिक खूबियों से लैस है। यह क्रूजर सेगमेंट में आती है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आदर्श मानी जाती है। बाइक की डिजाइन और परफॉर्मेंस युवाओं और बाइक प्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

रणवीर प्रताप सिंह ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए वेरिएंट्स लेकर आ रहा है। शोरूम में ग्राहकों की हर जरूरत का ध्यान रखा गया है, जिससे उन्हें बाइक खरीदने, फाइनेंसिंग और सर्विसिंग में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर मर्तंड प्रताप सिंह, सरोज सिंह देव, सुप्रिया सिंह देव, ध्रुव प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, दिनेश कुशवाहा, प्रदीप दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!