प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप, शिक्षकों ने हटाने की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा :राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजी (खरौंधी) के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीनानाथ त्रिपाठी के खिलाफ शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) गढ़वा से उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

विद्यालय के 15 शिक्षकों ने लिखित शिकायत में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर वित्तीय अनियमितता, शैक्षणिक लापरवाही और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि डीईओ कार्यालय में प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें नियम विरुद्ध तरीके से प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लगे प्रमुख आरोप:शैक्षणिक लापरवाही: विज्ञान विषय के शिक्षक होने के बावजूद कक्षाएं नहीं लेते। वित्तीय अनियमितता: मध्याह्न भोजन योजना में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर आर्थिक लाभ उठाने और घटिया भोजन परोसने का आरोप।छात्रों से अवैध वसूली: कक्षा 8 के छात्रों से साइकिल वितरण के नाम पर 60 रुपये तथा एकलव्य विद्यालय में नामांकन के लिए 50 रुपये प्रति छात्र लेने का आरोप।अनुचित दबाव: छात्रों से झाड़ू मंगाने, निजी बायोमेट्रिक स्कैनर से उपस्थिति दर्ज कराने और शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत।बिना खरीददारी भुगतान: विद्यालय प्रबंधन समिति से बिना सामग्री खरीदे ही खाते से राशि निकालने का आरोप।

इस मामले में पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने भी प्रभारी प्रधानाध्यापक को हटाने की लिखित अपील की है और शिक्षा विभाग की निष्क्रियता पर रोष जताया है। झारोटेफ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!