ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

Location: चिनियां

चिनिया। थाना मुख्यालय निवासी करीब 65 वर्षीय अन्नति यादव की रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को चिनिया थाना के पास रखकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार अन्नति यादव रविवार सुबह रोज की तरह भैंस चराने के लिए सेमराटांड़ के नीचे कुसुमदामर जंगल की ओर गए थे। सुबह करीब छह बजे वे जंगली हाथी की चपेट में आ गए। हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, भैंस के घर लौट आने के बावजूद अन्नति यादव के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुसुमदामर जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव मिला।
शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। इसके बाद चिनिया थाना और वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और परिजनों को सौंप दिया।
इसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को चिनिया थाना के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
चिनिया थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक ने जंगली हाथी के हमले में अन्नति यादव की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली हाथियों के आतंक को लेकर भय और आक्रोश व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!