बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

Location: Meral


मेराल। प्रखंड क्षेत्र के पचपेड़ी गांव में एक नाबालिग लड़की की हो रही शादी को प्रशासन ने समय रहते रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति गढ़वा को मिली शिकायत के बाद मेराल सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक एवं थाना प्रभारी विष्णुकांत ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान विद्यालय के प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड का सत्यापन किया गया, जिसमें लड़की की उम्र विवाह योग्य नहीं पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए नाबालिग लड़की की शादी नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
अधिकारियों ने बताया कि कानून के अनुसार लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। नियमों की जानकारी दिए जाने के बाद लड़की के पिता ने अपनी पुत्री का विवाह अभी नहीं करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही शादी कराने का लिखित आश्वासन दिया।
सीओ यशवंत नायक ने परिजनों को निर्धारित आयु पूरी होने के बाद ही विवाह कराने की सलाह दी। प्रशासन की मौजूदगी में शादी के लिए तैयार किया गया मंडप एवं अन्य व्यवस्थाएं भी हटवा दी गईं।
प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। इससे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!