सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड सह अंचल सभागार में शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रांची के क्षेत्रीय प्रमुख आर.सी. गोयल तथा मझिआंव बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक उपस्थित थीं। उनके निर्देशन में लगभग 25 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं 30 किसानों के बीच कृषि ऋण का वितरण किया गया।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा के शाखा प्रबंधक गोवर्धन मुंडा ने बताया कि यह ऋण सेंट्रल बैंक की डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा पुरैनी, पाल्हे कला, सगमा एवं चंद्री शाखा के संयुक्त प्रयास से महिला समूहों और किसानों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं महिला समूहों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य कृषि कार्यों को बढ़ावा देना तथा उनकी वार्षिक आय में वृद्धि करना है, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए बैंक लगातार किसानों और महिला समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडेय, सेंट्रल बैंक चंद्री शाखा के शाखा प्रबंधक गोवर्धन मुंडा सहित विभिन्न शाखाओं के बैंक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 250 किसान एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य शामिल हुईं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना
    error: Content is protected !!