गढ़वा, पलामू व लातेहार में संगठन विस्तार पर बैठक, जिला पदाधिकारियों की घोषणा

Location: Meral


गढ़वा : रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन द्वारा गढ़वा, पलामू एवं लातेहार जिला इकाई के विस्तार और संगठन को मजबूत करने को लेकर हूर मोड़ स्थित मंगलम होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक मेजर बैजनाथ तिवारी ने की।
बैठक में तीनों जिलों में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। गढ़वा जिला इकाई के लिए अशोक तिवारी को अध्यक्ष, सीताराम पाल को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार पांडे को सचिव तथा अरविंद कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं पलामू जिला इकाई में रविंद्र कुमार ठाकुर को अध्यक्ष और सत्येंद्र सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष बैद्यनाथ तिवारी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रमंडल के उपेक्षित पूर्व सैनिकों को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिला सैनिक बोर्ड, इन पैनल अस्पताल एवं कैंटीन जैसी सुविधाओं का अभाव है, जिन्हें उपलब्ध कराना संगठन का कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नौकरियों में पूर्व सैनिकों को आरक्षण सहित अन्य सुविधाएं धरातल पर लागू कराने के लिए भी संगठन प्रयास करेगा और जल्द ही सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रमंडलीय सचिव विकास तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन के मजबूत होने से पूर्व सैनिकों को बल मिलेगा और संगठन उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है, जो जल्द ही संगठन को और मजबूत करेंगे।
बैठक में पूर्व सैनिक रामजी तिवारी, बहादुर गुप्ता, विकास तिवारी, सुनील सिंह, आशीष पांडे, रामानुज गुप्ता, सीताराम पाल, वीरेंद्र दुबे, अरुण सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर, राजीव रंजन सिंह, पप्पू यादव, नवल किशोर पांडे, सुदामा प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!