बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर, सदर थाना में शांति समिति की बैठक

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 24, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआई मनोज मुंडा ने की, जबकि संचालन समाल अहमद ने किया।
बैठक में पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसआई मनोज मुंडा ने कहा कि बकरीद त्याग और कुर्बानी का पर्व है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से समय पर मस्जिदों में नमाज अदा करने तथा शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और सदर थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
बैठक में एसआई मनोहर प्रजापति, एएसआई सुजीत पांडेय, एएसआई पंकज तिवारी, एएसआई तिलेश्वर रजक, एएसआई अरबिंद गुप्ता, योगेंद्र पासवान, सीपी रजक, टेरेसा मिंज, एएसआई संजय दूबे, समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, सुलेमान अंसारी, हाजी अनवर अंसारी, उपाध्या सिंह, शिक्षक रबिंद्र सिंह, अबुल अंसारी, राजा गुप्ता, राजमणि देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!