कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त जवान मिथिलेश यादव पंचतत्व में विलीन

Location: सगमा

सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, मासूम पुत्र ने दी मुखाग्नि

गढ़वा : सगमा शनिवार को हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान अपनी ही रायफल से गोली लगने से शहीद हुए एसआईएसएफ जवान मिथिलेश प्रसाद यादव का पार्थिव शरीर रविवार सुबह उनके पैतृक गांव सगमा पहुंचा। गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और हर किसी की आंखें नम थीं।

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव निवासी मिथिलेश यादव की मौत हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से रायफल से चली गोली लगने के कारण हुई थी। हादसे के बाद हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शनिवार देर रात शव परिजनों को सौंपा।

इसके बाद पार्थिव शरीर को पुलिस वाहन द्वारा गढ़वा पुलिस लाइन लाया गया, जहां रात भर रखने के बाद रविवार सुबह गढ़वा पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई और फिर शव को उनके गांव भेजा गया।

जैसे ही शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जवान की अर्थी को सजाया गया और बंबा डैम किनारे अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक क्षण में मिथिलेश यादव के नन्हे इकलौते पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी, जिससे उपस्थित हर आंख नम हो उठी और माहौल गमगीन हो गया।

अंतिम विदाई के समय उपस्थित प्रमुख लोग विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष ताहिर अंसारी, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष हरिदास यादव, प्रमुख अजय शाह, उपप्रमुख अर्जुन पासवान, पूर्व उपप्रमुख संजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, सखीचंद प्रजापति, मुखिया तेजलाल राम, पूर्व मुखिया नारायणदास यादव, देवचंद यादव, चंद्रिका यादव, परमेश्वर यादव, रविरंजन यादव, बबलू ठाकुर, हनुमंत यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय प्रसाद यादव, हजारी प्रसाद यादव, मुखिया पति राजेंद्र

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!