उड़ीसा जा रहे वाहन का टायर फटा, सगमा के युवक की सड़क हादसे में मौत

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी नेवाज भुईयां के 35 वर्षीय पुत्र राजेश भुईयां की मंगलवार की संध्या छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कोसरंगी के पास एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश भुईयां पेशे से चालक थे और रायपुर-कोसरंगी क्षेत्र में वाहन चलाने का कार्य करते थे। बताया जाता है कि वह कोसरंगी से माल लोड कर उड़ीसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया। इधर गढ़वा जिला ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। संगठन के माध्यम से राजेश भुईयां का शव गुरुवार की सुबह उनके पैतृक गांव सगमा लाए जाने की संभावना है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!