मझिआंव में नगर निकाय चुनाव प्रचार तेज


मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विभिन्न संसाधनों के माध्यम से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
बुधवार को मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड एवं बकरी बाजार में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी एवं वीरेंद्र राम उर्फ वीरेंद्र चंद्रवंशी ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर जनसमर्थन मांगा। सभा के दौरान दोनों प्रत्याशियों ने पूर्व प्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए अपने-अपने विकास कार्यों और भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत बनाने के संकल्प को दोहराया।
प्रत्याशियों ने मतदाताओं से 23 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को विकसित और पारदर्शी बनाने के लिए उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाएं।
इस अवसर पर अवध बिहारी सिंह उर्फ माखन सिंह, पिंकू सोनी, व्यवसाय संघ अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक सोनी, धर्मेंद्र पांडेय, उज्ज्वल कुमार, मनोज जायसवाल, अवधेश कुमार सोनी सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे।
इसके अलावा लोहरदगा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गिरजानंदन उरांव, झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु, महासचिव रवींद्र कुमार रवि, बसपा नेता राकेश कुमार, शुनेश्वर राम, महेंद्र सिंह उर्फ कालिया, सुदामा चंद्रवंशी, प्रेमचंद माली समेत कई लोगों ने अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!