सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छह दिवसीय अनुष्ठान, 19 फरवरी को निकलेगी जल यात्रा

Location: सगमा


गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड अंतर्गत पुतुर गांव के कुसमहवा टोला, मालिया नदी तट पर नव निर्मित सूर्य मंदिर में आगामी 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ गांव निवासी कोशलेंद्र चार्य जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 19 फरवरी, गुरुवार को प्रातः 10 बजे से भव्य जल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्राण प्रतिष्ठा सह प्रतिमा अनावरण का मुख्य कार्यक्रम 20 फरवरी, शुक्रवार को संपन्न होगा। इस अवसर पर प्रयागराज स्थित चक्र माधव मंदिर गंगा तट झूसी के महंत स्वामी अवधेश दास जी महाराज द्वारा विधि-विधान से अनुष्ठान कराया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार 18 फरवरी की संध्या से 60 घंटे का अखंड संकीर्तन प्रारंभ होगा। 19 फरवरी को जल यात्रा निकलेगी। 20 फरवरी को सूर्य देव, हनुमान जी, शंकर भगवान (शिवलिंग) की स्थापना के साथ-साथ साकेत लोकवासी स्वामी कौशलेंद्र दास जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
23 फरवरी, सोमवार को अखंड संकीर्तन का समापन होगा। इसके उपरांत विधिवत पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!