अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर | सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ स्थित डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान अजमल अंसारी (25 वर्ष), पिता सादिक अंसारी, निवासी बेतला थाना क्षेत्र, लातेहार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक का नाम हस्मु अंसारी बताया गया है, जो उसी इलाके का निवासी है।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अजमल अंसारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल हस्मु अंसारी का इलाज जारी है।

घायल युवक हस्मु अंसारी ने बताया कि वे दोनों किसी काम से बाइक से मेदिनीनगर आए थे। लौटते समय दुबियाखाड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे अजमल की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, बेतला के एक परिचित व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!