अंबेडकर जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा– बाबा साहब का संविधान ही देश की असली पहचान

Location: Garhwa

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा की ओर से मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में सहिजना मोड़ स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान की महत्ता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तूफानी, और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि भारत डॉ. अंबेडकर के संविधान से चलेगा, न कि किसी कट्टरपंथी कानून से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संविधान के अनुरूप वक़्फ़ बोर्ड में संशोधन कर गरीब मुस्लिम परिवारों को राहत दी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनका विरोध किया और उनके संविधान को नज़रअंदाज़ किया।”

इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय कुसवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुना तिवारी, ओबीसी जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. पतंजलि केसरी, धनंजय गोंड, रविंद्र पासवान, राकेश शंकर गुप्ता, संतोष कश्यप, सुरेंद्र राम, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, राम जी पासवान, कंचन पांडे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!