सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, ईडी की याचिका खारिज

Location: रांची

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से आज बड़ी राहत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने सभी बिंदुओं और तथ्यों की विवेचना के आधार पर हेमंत सोरेन को जमानत दी है। झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत देने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जमानत दिए जाने से निचली अदालत में चल रहा मामला प्रभावित नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद ईडी की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिल गई। जमानत को लेकर चल रही तमाम अटकललो पर विराम लग गया।
ज्ञात हो कि झारखंड हाई कोर्ट से हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले और मनी लांड्रिंग के मामले में 28 जून को जमानत मिल गई थी। 28 जून को हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए थे। जेल से बाहर आने के बाद 5 जुलाई को उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हाई कोर्ट से जमानत दिए जाने के फैसले को ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!