बरडीहा पुलिस ने 25 साल पुराने अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजवाकर चिपकाया इश्तिहार

Location: Manjhiaon

मझिआंव

:बरडीहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में पुलिस ने एक 25 साल पुराना हत्या एवं उग्रवादी के आरोपी रतन रजवार के घर पर डुगडुगी बजवाकर इश्तिहार 29 जुलाई दिन सोमवार को चिपकाया गया है ।जानकारी देते हुए बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मझिआंव थाना केश कांड संख्या 25/2000 के दर्ज मामले के आरोपी बिलास रजवार के पुत्र रतन रजवार अभियुक्त हैं ,जिसे मझिआंव थाना (जब बरडीहा थाना नहीं बना था तब )में मामला दर्ज किया गया था ।जिसमें रतन रजवार पर मर्डर (हत्या) एवं उग्रवादी होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी,तब से लेकर अभी तक वह लगभग 25 वर्ष से फरार चल रहा है ,जिसे न्यायालय के निर्देशानुसार 29 जुलाई दिन सोमवार को बरडीहा पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर उसके घर पर इश्तिहार चिपकाई है।जिसमें थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि चिपकाएं गए इश्तिहार में यह लिखा हुआ है कि जिस न्यायालय से यह इश्तिहार जारी हुआ है उस न्यायालय में इश्तहार चिपकाने के समय से लेकर एक महीना के अंदर में उक्त अभियुक्त को उक्त न्यायालय में जाकर आत्म समर्पण करना होता है, अन्यथा एक महीना के बाद पुलिस उसके घर को कुर्की जप्ती न्यायालय के निर्देश पर कर लेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!