वेतनमान और मनरेगा में दोहरी नीति को लेकर वार्ड एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन, सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह

Location: Garhwa

गढ़वा : सोमवार को वार्ड एकता संघ के सभी वार्ड सदस्यों द्वारा वेतनमान और मनरेगा में चल रही दोहरी नीति और फंड को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही, वार्ड एकता संघ ने उमंग वाटिका मैरिज हॉल में एक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड सदस्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ बेईमानी हो रही है और उन्हें सरकार की सभी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।

इस कार्यक्रम में गढ़वा रंका विधानसभा के सभी वार्ड सदस्य शामिल हुए। मेराल प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष आकिब, शशिकांत चौबे, भोला, महिला सचिव गूंजा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गढ़वा प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष रईस खान, सचिव नौसद अली, सलाहकार मुन्ना सिंह, रंजना देवी, मुन्नी देवी, चिंता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। डंडा प्रखंड से अध्यक्ष नरेश, सचिव अर्जुन, निर्मल, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रंका प्रखंड से अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, सचिव सत्येंद्र यादव, पन्ना सिंह, रेखा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रमकंडा प्रखंड से जहांगीर अंसारी, सदाम अंसारी, जमेंद्र भुइया, अभिषेक कुमार, शिवशंकर यादव, दिलीप कुमार, बबलू सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्ड सदस्यों की समस्याओं को उजागर करना और उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपना था। कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने उनकी एकता और संगठन की ताकत को प्रदर्शित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!