कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक, नामांकन प्रक्रिया तेज करने पर जोर

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कांडी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सूर्यवंती देवी ने की, जिसमें विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में 75 छात्राओं के नामांकन को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। नामांकन प्रक्रिया के तहत एसटी-1, एससी-20, ओबीसी-31, अल्पसंख्यक-4 और बीपीएल-19 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, कक्षा 7 में 40, कक्षा 8 में 62 और कक्षा 9 में 21 रिक्त सीटों पर भी नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

छात्राओं के नामांकन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, वार्डेन और अन्य सदस्य पोषक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे और छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, वार्डेन आर. ऊषा, एसआई जूली टुडू, सीआरपी अरुण कुमार सोनी, प्रभु राम, प्लिपिक अरुण कुमार केरकेट्टा, पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर और अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह समेत कई शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!