बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, नहाए खाए के दिन ही उन्होंने ली अंतिम सांस, शोक की लहर

Location: रांची



रांची: बिहार कोकिला, मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा(72) का निधन हो गया है। मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थीं। सोमवार की रात उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आखिरकार उन्होंने दुनिया छोड़ दिया। शारदा सिन्हा को लोकगीत में ख्याति प्राप्त करने को लेकर 1918 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। शारदा सिन्हा के छठ गीत  बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में खूब मशहूर हुआ। छठ गीतों से उनकी पहचान बनी। शारदा सिन्हा की लोकप्रियता के बाद कई कलाकारों ने छठ गीत गए लेकिन शारदा सिन्हा के  गीतों की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। कोई कलाकार उन्हें छू नहीं सका। आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके बेटे को फोन कर शारदा सिन्हा की तबीयत की जानकारी ली थी।
संयोग ऐसा रहा कि छठ महापर्व के पहले दिन नहाए खाए के दिन ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बिहार झारखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। छठ के समय उनका जाना लोगों को दुखी कर गया। अपनअपनी गीतों के माध्यम से वह लोगों के बीच सदैव अमर रहेंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!