सगमा में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा सरकारी दर पर राहत और बोनस

Location: सगमा

गढ़वा (सगमा): प्रखंड के बीरबल गांव में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रमुख अजय साह, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव एवं कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

यह केंद्र केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सखी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) बीरबल के माध्यम से संचालित होगा।

पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले क्रय केंद्र के अभाव में किसानों को कम दाम पर धान बेचने की मजबूरी थी, लेकिन अब सरकार ₹2060 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी और ₹100 प्रति क्विंटल बोनस भी देगी।

सगमा प्रमुख अजय साह ने कहा कि धान खरीद के साथ किसानों को खाद और बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने केंद्र के संचालक विकास कुमार श्रीवास्तव से समय पर खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

कृषि सखी के सीओ जनार्दन प्रसाद यादव ने बताया कि किसानों को पैक्स और लैम्पस की तर्ज पर ₹1000 देकर इस केंद्र का शेयर होल्डर बनाना होगा, जिसके बाद वे अपनी उपज को आसानी से बेच सकेंगे। साथ ही, शेयर धारकों को सब्सिडी पर खाद और बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह में मौजूद गणमान्य लोग:
सोनडिहा मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, घघरी मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी।

किसान प्रतिनिधि: सुरेश प्रसाद यादव, केंद्र के निदेशक विकास कुमार श्रीवास्तव, भोला शाह, कामेश्वर गुप्ता, मोतीलाल शाह, देवराज प्रजापति, रामचंद्र साह, गोरख जायसवाल, बैजनाथ यादव, उदय शाह, संजय गुप्ता, श्री किशन साह और चंद्रदेव प्रस

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!