कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की 14वीं वर्षगांठ पर जागरूकता का संकल्प, जरूरतमंदों को मिला प्रोत्साहन

Location: Garhwa

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने अपनी 14वीं वर्षगांठ गढ़वा के जिला परिषद मार्केट स्थित कार्यालय में मनाई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव विकास कुमार माली और उनके पुत्र विराज माली ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया।

इस मौके पर विकास कुमार माली ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दहेज प्रथा, बाल विवाह और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि संस्था ने पिछले 14 वर्षों में समाजसेवा के लिए ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि जो लोग अब तक संस्था की सहायता से वंचित हैं, उन्हें भी जल्द लाभान्वित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पलामू जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की कन्या कविता कुमारी को संस्था द्वारा प्रोत्साहन राशि दी गई।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ऊषा कुमारी, जिला प्रबंधक अयूब खान उर्फ बबन, मुकेश कुमार मेहता, रंजीत कुमार, टिंकू तिवारी, सद्दाम अंसारी, प्रिया कुमारी, अंचल भारती, चंदा देवी, लक्ष्मी देवी, धीरज कुमार, ममता कुमारी और हरि ओम सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था का यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और कुरीतियों के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!