गोदरमाना में खुला रजिस्टर्ड अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर, मुखिया प्रतिनिधि ने किया उद्धघाटन

Location: Ranka

गढ़वा जिले के गोदरमाना में भारती क्लिनिक अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्वघाटन गुरुवार को झामुमो के युवा जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव एवं चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। उद्वघाटन के पूर्व अल्ट्रासॉउन्ड संचालक शंभू गुप्ता ने शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना किया। उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मान्यता प्राप्त कर आधुनिक मशीन के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
झामुमो नेता शंभू यादव ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए 50 से 100 किमी दूरी तय कर जिला मुख्यालय गढ़वा या मेदनीनगर जाना पड़ता था जिससे लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था जो कि अब अपने क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटर खुल जाने से लोगों का समय एवं पैसा दोनों का बचत होगा। इस अवसर पर झामुमो नेता शंभू यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता, डा. एस एन कादरी, डा.उमेश यादव, डा. मुनीर आलम, सुनील वर्मा,अरुण गुप्ता मनोज गुप्ता मोहन गुप्ता नंदिलाइची प्रजापति, सोनू गुप्ता, राहुल कुमार, रवि यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!