रंगारंग कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव शुरू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कई राज्यों के कलाकार ले रहे भाग

Location: रांची


रांची: विश्व आदिवासी दिवस पर आज रांची के बिरसा मुंडा स्मृति परिसर में दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मंत्री दीपक बिरूवा और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व आदिवासी समाज की ओर से पारंपरिक वेशभूषा और व ढोल नगाड़े के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दूसरे राज्यों से आए कलाकार भी शामिल हुए।
महोत्सव के दौरान दो दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कलाकार अपने-अपने प्रदेश की सभ्यता संस्कृति से जुड़े नृत्य- संगीत प्रस्तुत करेंगे।
आदिवासी महोत्सव भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। हर तरफ आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। आदिवासी खानपान से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आदिवासी भाषाओं में लिखे गए 12 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं भी की। दो दिनों तक यह परिसर गुलजार रहेगा। यहां कई कार्यक्रम होंगे। रात में लेजर शो भी होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!