पलामू में 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मियों की हत्या में भी था शामिल था गोदराम

Location: रांची

पलामू: पलामू पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ राजन रजवार उर्फ संजय यादव उर्फ गोदराम को गिरफ्तार किया है। गोदराम की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। यह गिरफ्तारी हुसैनाबाद इलाके से हुई है। पलामू एसपी को सूचना मिली थी की गोदराम अपने साथियों के साथ हुसैनाबाद इलाके के झपिया पहाड़ पर देखा गया है।
इसके बाद एसपी ने हुसैनाबाद के एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया। छापेमारी के दौरान गोदराम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसके कुछ साथी भाग निकले। गोदराम पर बिहार झारखंड में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।
2009 के विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर पुलिस कर्मियों की एक गाड़ी उड़ा दी थी। इसमें 6 पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस घटना में भी गोदराम शामिल था । गोदराम की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!