रांची पहुंचने पर रघुवर दास का हुआ जोरदार स्वागत, आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

Location: रांची

रांची: ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास गुरुवार की शाम रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. हजारों की संख्या में समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे थे. ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. भीड़ देखकर रघुवर दास भी उत्साहित दिखे. रघुवर दास से मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की की स्थिति बनती दिखी. रघुवर दास ने गाड़ी पर सवार होने से पहले हाथ हिलाकर समर्थकों का स्वागत किया.राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद अब वह सक्रिय राजनीति में लौटेंगे. रघुवर दास शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में एक बार फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था . पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रघुवर दास दिल्ली जाएंगे और वहां केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे. रघुवर दास के रांची आने के बाद हलचल तेज हो गई. रघुवर दास के समर्थकों में भारी उत्साह है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!