परियोजना निदेशक के साथ बैठक के बाद राज्य के शिक्षकों का आंदोलन खत्म

Location: रांची


रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन के एक बयान और ऑडियो वायरल से आहत राज्य के शिक्षकों की ओर से चलाया जा रहा आंदोलन परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के साथ बैठक के बाद समाप्त हो गया है।


विभिन्न शिक्षक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिला। बैठक में उनके द्वारा दिए गए बयान और वायरल ऑडियो पर वार्ता हुई। निदेशक ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके काटकर वीडियो ऑडियो बनाकर एक साजिश के तहत वायरल किया गया है। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे शिक्षकों की भावना आहत हो। शिक्षा में सुधार के लिए वह सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का पालन करने की अपील सभी शिक्षकों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले यही उद्देश्य शिक्षकों का भी है और सरकार का भी। बेहतर शिक्षा देने और दिलाने के अभियान में सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मेरी बातों से किसी की भावना आहत हुई है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।
परियोजना निदेशक के साथ हुई वार्ता के बाद शिक्षक संगठनों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। बैठक में गंगा प्रसाद यादव, रविंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ला, बलजीत सिंह,राममूर्ति ठाकुर आदि मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!