कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान और बांग्लादेशी घुसपैठिए के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Location: रांची


रांची : मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान और बांग्लादेशी घुसपैठिए के मुद्दे पर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने जमकर हंगामा किया। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विधायकों से शांत होकर अपनी बात रखने और सीट पर जाने का आग्रह किया बावजूद विधायक नहीं माने। हंगामा बढ़ता चला गया। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
ज्ञात हो कि कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा के बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर कहा था कि बिहार से आकर जो लोग झारखंड में बसे हैं उनको भी बाहर किया जाना चाहिए। यह भी बांग्लादेशी घुसपैठियों की तरह ही हैं। बिहार से बड़ी संख्या में यहां आकर लोग बसे हुए हैं और झारखंड की संपत्ति पर कब्जा जमाए हुए हैं। सभी बिहारियों को भी बाहर किया जाना चाहिए। भाजपा इस बयान का विरोध कर रही है।
भाजपा का कहना है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहार के लोगों की तुलना करना उनका अपमान है । बिहार झारखंड जब एक था तब से लोग रह रहे हैं । उन्हें घुसपैठिए नहीं कहा जा सकता है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने बिहारी को लेकर दिए गए बयान और बांग्लादेशी घुसपैठिए का मामला उठाया। सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा के सभी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में घुस गए। मामला शांत नहीं होने पर विधानसभा की कार्यवाही स्थापित कर दी गई। भाजपा के विधायकों ने पाकुड़ में आदिवासी छात्रों की पिटाई का मामला भी उठाया। सदन शुरू होने के पहले विधानसभा के बाहर भी भाजपा विधायकों ने हाथों विभिन्न मांगों से संबंधित तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!