विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे भाजपा विधायक, स्पीकर सहित सत्ता पक्ष के सभी विधायक और मंत्री सदन छोड़कर चले गए, सदन के अंदर अभूतपूर्व स्थिति

Location: रांची

रांची: विधानसभा सत्र के दौरान आज फिर जमकर हंगामा हुआ। पक्ष विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा शांत नहीं होने पर नाराज स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार 11:00 बजे तक स्थगित कर दी। स्पीकर भाजपा विधायकों के रवैया से नाराज दिखे। सदन स्थगित किए जाने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक सदन से बाहर चले गए। कुछ देर बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। स्पीकर भी चले गए।
सदन स्थगित किए जाने के विरोध में भाजपा विधायक वेल में घुसकर धरने पर बैठ गए हैं। सदन पूरी तरह खाली है और भाजपा विधायक धरने पर है हैं। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सरकार जनता के सवालों से भाग रही है। चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। उनकी सारी घोषणाएं झूठी साबित हुई। भाजपा विधायक सदन में जब सवाल पूछते हैं तो सरकार आवाज बंद कर देती है। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है। ताकि कोई सवाल न पूछे। सरकार पूरी तरह डरी हुई है। यह सरकार झूठ की बुनियाद पर 5 साल चली। लेकिन अब चलने वाली नहीं है। सवालों से भाग रही है। छात्र, युवा व जनता जनता जवाब देने को तैयार हैं।
शाही ने घोषणा कि भाजपा विधायक आज रात भर धरने पर रहेंगे। उन्होंने सबसे सहयोग की अपील की।
विधानसभा के अंदर अभूतपूर्व स्थिति है । एक तरफ जहां भाजपा वह आजसू के विधायक धरने पर बैठे हैं वही सत्ता पक्ष की कुर्सी खाली है। सभी लोग घर जा चुके हैं।
इधर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग सरकार का जवाब सुनने को तैयार नहीं है वह सिर्फ हंगामा कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!