चंपई सोरेन की भाजपा में धमाकेदार एंट्री, भावुक और जोश में दिखे कोल्हान टाइगर

Location: रांची


रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
गोल चक्कर मैदान मैं आयोजित एक बड़ी सभा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चंपई सोरेन की भाजपा में धमाकेदार एंट्री हुई। बड़ी संख्या में उनके समर्थक सभा में मौजूद थे। उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ कोल्हान के अन्य इलाकों से उनके समर्थक पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमानता विश्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत वरण महतो सहित भाजपा के कई सांसद और विधायक मौजूद थे।

चंपई सोरेन मिलन समारोह में भावुक और जोश में दिखे। झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने की पीड़ा झलक रही थी । उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में उनका अपमान हुआ। जिस पार्टी के लिए पूरी जिंदगी खफा दी इस पार्टी ने हमारी जासूसी कराई। इससे मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मैं आहत हूं। जासूसी के बाद मैंने फैसला कर लिया कि अब इस पार्टी में नहीं रहेंगे। मेरे जैसे सीधे-साधे व्यक्ति की जासूसी कराई गई। अब इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है।
कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन आज युवा जोश में दिखे। उन्होंने जोरदार भाषण दिया। उनके भाषण और जोश से ऐसा लगा कि कोल्हान टाइगर अभी जिंदा है। आज उन्होंने अपनी पुरानी छवि और तेवर दिखाये। कहा कि वह संघर्ष से यहां तक पहुंचे हैं और अब भारतीय जनता पार्टी के साथ रहकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान दिया है। आदिवासियों पर अत्याचार नहीं होने देंगे। उनके हक अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। संथाल परगना में रहने वाले आदिवासियों का अस्तित्व आज खतरे में है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण वहां गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मैं इसके खिलाफ संघर्ष करूंगा और आदिवासियों को बचाएगे।
भाषण के अंत में चंपई सोरेन ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
इधर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कोल्हान टाइगर के आने से भारतीय जनता पार्टी मजबूत हुई है और अब चंपई सोरेन भी हमारी लड़ाई में साथ आ गए हैं। हेमंत सोरेन की सरकार की विदाई तय है। झारखंड मुक्ति मोर्चा में चंपई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान हुआ है। अब यह पति पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है।असम के मुख्यमंत्री हिमानता विश्व शर्मा ने कहा कि चंपई सोरेन की जासूसी करने वाले को हम छोड़ेंगे नहीं। स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार का नाम लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जासूसी मामले की जांच कराई जाएगी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी । उनके पास सारे सबूत हैं। सभा को बाबूलाल मरांडी, गीता कोड़ा,सीता सीता सोरेन ने भी संबोधित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!