रांची पहुंचने पर चंपई सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत, झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा

Location: रांची


रांची: भाजपा नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करने और झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ आज रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनके हजारों समर्थक स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोल्हान टाइगर जिंदाबाद के नारे लगाए, कहा संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं लाद दिया। चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्य के साथ-साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन को इस्तीफा भेज दिया है। इस तरह चार दशक पुराना पार्टी से रिश्ता उन्होंने तोड़ लिया है। इस्तीफा पत्र में उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की है।


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। शिबू सोरेन उनके लिए आदर्श हैं और आदर्श बने रहेंगे। अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और भाजपा को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्दी इस्तीफा दे देंगे।
चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा और मंत्रिमंडल से किसी समय इस्तीफा दे सकते हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की जासूसी करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!