रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली से पहले प्रदेश भर में बवाल, पुलिस ने रैली में आने से रोका, कई जगहों पर हुई भिड़ंत

Location: रांची


रांची: रांची में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की और से हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। इधर रैली में आ रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह पुलिस ने रोक दिया है । उनकी गाड़ियों को जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, लातेहार, चंदवा पलामू सहित कई स्थानों पर रोक दिया गया है। पुलिस कार्यकर्ताओं को रांची आने देने से रोक रही है। वाहनों के रोके जाने के विरोध में कई जगह कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम कर दिया
है । जमशेदपुर से रांची आ रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोका तो भारी बवाल हो गया। कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। और पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। इधर सिमडेगा में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया है। वहां बसों सहित वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है। रांची से बाहर हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया है।हर तरफ से बावल की खबर आ रही है।
इधर रैली स्थल मोराबादी मैदान की किलेबंदी की गई है। मैदान को चारों तरफ से कटीले तारों से गिरा बंदी की गई है। मैदान के आसपास 2000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। रांची क्षेत्र के आईजी,डीआईजी, एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था अपनी हाथों में लिए हुए। इधर रैली स्थल के आसपास हजारों कार्यकर्ता जमा हो गए हैं । रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता मोराबादी मैदान पहुंच रहे हैं।
जिस तरह से कार्यकर्ताओं को रैली में आने से रोका जा रहा है इससे लग रहा है कि टकराव होना तय है । पुलिस की ओर से पानी की बौछार और लाठी चार्ज किए जाने की संभावना दिख रही है। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई जगहों पर तनीबनी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!