ब्रेकिंग न्यूज़- आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने किया लाठी चार्ज, कई कार्यकर्ता घायल, आंसू गैस गोले और और पानी की बौछार भी छोड़े गए, पुलिसकर्मियों को भी लगी चोट

Location: रांची


रांची: राजधानी के मोराबादी मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित आक्रोश रैली में भगदड़ की स्थिति हो गई। सीएम आवास की ओर जाने की कोशिश कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेरीकेटिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। पुलिस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जमकर तकरार हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए फिर वाटर कैनन से पानी की बौछार मारी गई। इसके बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे। बाद में पुलिस में लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज के दौरान भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर कार्यकर्ताओं को पीटा। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी में लोअर बाजार के थानेदार सहित कुछ पुलिस कर्मियों को चोट लगी है। रैली स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हो रही है। आईजी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात है। कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया हैं। कार्यकर्ता अभी भी डटे हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!