बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान पुलिस ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे सहित कई लोग जख्मी

Location: रांची

रांची : रांची में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं को रांची के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दो-तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें टियर गैस की गोली लगी है। कुछ कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पुलिस पर बम फेक जाने का भी आरोप लगाया है।
आक्रोश रैली को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जब संबोधित कर रहे थे इसी दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस और टियर गैस की गोले दागे गए जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। भीड़ में भगदड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथ में गोली दिखाते हुए कहा कि इससे चोट लगी है। पुलिस ने गोली चलाई है। वहीं कुछ लोगों ने बम फेक जाने की भी बात कही। राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा की पुलिस की योजना बीजेपी कार्यकर्ताओं की जान से मारने की थी। इसी उद्देश्य से गोल दागे गए थे। भगवान का शुक्र है कि हम लोग बच गए। कटीले तार से घेराबंदी कर दी गई थी ताकि कोई बाहर न भाग सके। यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने किया है।
इधर घायल कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मिलने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विधायक प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी सहित अनेक विधायक और सांसद अस्पताल में पहुंचे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!