ब्रेकिंग न्यूज़- दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, भाजपा में हो सकते हैं शामिल, कल कर सकते हैं ऐलान, मंत्रिमंडल से देंगे इस्तीफा

Location: रांची


रांची : सुबह से ही मैं जानकारी दे रहा था कि दिल्ली में आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह से हो सकती है। और अब यह खबर मिल रही है कि चंपई सोरेन की अमित शाह से मुलाकात हो गई है। अमित शाह से मुलाकात कर चंपई सोरेन होटल ताज पहुंच गए हैं। अमित शाह से मुलाकात के बाद अब इसकी संभावना बढ़ गई है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसकी घोषणा चंपई सोरेन कल रांची में कर सकते हैं। कल वह दिल्ली से रांची लौटने वाले हैं।
रांची लौटकर चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा और मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा देंगे। जमशेदपुर में एक बड़ी सभा का आयोजन कर वह अगले कुछ दिनों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
आज दिन में ही असम के मुख्यमंत्री व झारखंड के चुनाव सह प्रभारी ने यह संकेत दे दिया था कि चंपई सोरेन भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया था। हिमानता विश्व सरमा के बयान से साफ हो गया था कि चंपई सोरेन भाजपा के संपर्क में हैं और वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
भाजपा नेताओं से मुलाकात और बातचीत के लिए ही चंपई सोरेन दिल्ली गए हुए हैं।
आज ही शाम दिल्ली में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह से मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव व भाजपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे। सुदेश की मुलाकात के बाद रात करीब 8 बजे चंपई सोरेन की अमित शाह से मुलाकात हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!