दिल्ली में अमित शाह से मिले सुदेश महतो,विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Location: रांची

रांची: आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात को विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुदेश महतो ने झारखंड की राजनीतिक स्थिति से गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने और सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई है।
इधर,दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी जमे हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज या कल गृहमंत्री अमित शाह से उनकी भी मुलाकात हो सकती है। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन फैसला लेंगे की उन्हें क्या करना है। चंपई सोरेन के साथ सुदेश महतो का दिल्ली में होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभव है चंपई सोरेन से मुलाकात के पहले अमित शाह ने सुदेश महतो से मुलाकात कर चंपई सोरेन के मुद्दे पर भी बातचीत की होगी। राजनीतिक नफा नुकसान पर चर्चा की उम्मीद है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!