9 सीटों पर बनी सहमति, भाजपा आजसू को सीटिंग सीट सिमरिया देने को तैयार, 10 से अधिक की संभावना नहीं

Location: रांची

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आजसू में सीटों के बंटवारे पर बहुत हद तक सहमति हो गई है। वार्ता अंतिम दौर में है। महीने के अंत तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार 9 सीटों पर लगभग सहमति बन गई। अब दो-तीन सीटों पर मामला फंसा हुआ है। संभावना है कि एक सीट और भाजपा आजसू के लिए छोड़ सकती है। आजसू 12 से 13 सीट मांग कर रही है। लेकिन फिलहाल भाजपा 9 सीट देने को तैयार है। दबाव पड़ा तो एक सीट और दे सकती है। भाजपा 10 से अधिक सीट आजसू को नहीं देगी। फिलहाल भाजपा जो 9 सीट आजसू को देने के लिए तैयार है। उनमें भाजपा की एक सीटिंग सीट सिमरिया भी है। भाजपा लोहरदगा, सिमरिया सिल्ली, रामगढ़, मांडू, गोमिया, डुमरी, जुगसलाई और पाकुड़ सीट देने को तैयार हो गई है। इन नौ सीटों पर लगभग दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। अब इनमें हेरफेर की संभावना कम है। वैसे जब तक सूची नहीं जारी होगी तब तक पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल यही स्थिति है। इधर आजसू चंदनक्यारी, टुंडी, तमाड़ और ईचागढ़ सीट पर भी दावा कर रही है। लेकिन भाजपा फिलहाल तैयार नहीं है। सुदेश महतो टुंडी के लिए जोर लगाए हुए हुए हैं। सुदेश यहां से आईपीएस अधिकारी रह चुके संजय रंजन के साथ इजराफिल अंसारी के लिए संभावना तलाश रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सुदेश भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं? टुंडी विधानसभा की जो वर्तमान राजनीतिक स्थिति है उसको देखते हुए भाजपा टुंडी छोड़ सकती है। हालांकि यहां से एक युवा चेहरा राजीव ओझा भाजपा से टिकट के मजबूत दावेदार हैं। दिल्ली तक उनकी पकड़ है। राजीव ओझा की दावेदारी के कारण भी मामला उलझा हुआ है। चंदनक्यारी और ईचागढ़ सीट छोड़ने को भाजपा तैयार नहीं है। चंदनक्यारी से प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी सिटिंग विधायक हैं। जबकि ईचागढ़ से पार्टी अरविंद सिंह को चुनाव लड़ना चाहती है। टिकट का भरोसा दिए जाने के बाद ही अरविंद सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। अरविंद सिंह ईचागढ़ से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ भी है। इसलिए भाजपा यह सीट अपने पास रखना चाहती है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को यहां से 50000 से अधिक वोट की बढ़त मिली थी।

#खरीखरी#

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!