झारखंड सरकार की मइयां सम्मान यात्रा में दिखी सत्ता की खनक, गठबंधन में शामिल राजद ने खुद को यात्रा से किया किनारा

Location: Garhwa

गढ़वा जिले में झारखंड सरकार की दो दिवसीय मइयां सम्मान यात्रा संपन्न हो गई, जो भाजपा की परिवर्तन यात्रा के काउंटर के रुप की गई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी इस कल्पना सोरेन और प्रमुख महिला मंत्रियों ने भाग लिया। हालांकि, इस यात्रा की सफलता का मूल्यांकन समय ही बताएगा, परंतु सत्ताधारी दलों के बीच की दरारें साफ नजर आईं।

पूरी यात्रा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रमुखता रही, जबकि कांग्रेस की भूमिका केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित रही। वहीं राजद ने यात्रा से किनारा कर लिया। कांग्रेस की प्रमुख नेत्री प्रतिभा सिंह पांडेय की उपस्थिति के बावजूद, उनका योगदान जिला अध्यक्ष को मंच पर कुर्सी दिलाने से अधिक नहीं दिखा। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरी तरह से गायब रहा, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि गठबंधन सरकार में राजद कांग्रेस कीक्ष कोई अहम भूमिका बची है या नहीं।

इस यात्रा ने गठबंधन की राजनीति में आरजेडी की प्रासंगिकता पर सवाल खड़ा कर दिया है। आने वाले चुनावों तक इस गठबंधन का स्थायित्व बना रहेगा या नहीं, यह अनिश्चित है। पलामू प्रमंडल में भी आरजेडी की भूमिका कमज़ोर दिखाई दी, जिससे झारखंड की गठबंधन सरकार के भविष्य पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि बिहार से सटे पलामू प्रमंडल राजद के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसे भी राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव इसी प्रमंडल से आते हैं।ऐसे में राजद का इस यात्रा से दूरी बनाए रखना इंडिया गठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं मानी जा सकती।जहां तक कांग्रेस का प्रश्न है, सुत्रों का माने तो यात्रा के दौरान सिर्फ झामुमो को प्रभावी देखकर यात्रा में शामिल प्रतिभा पांडेय सिंह ने नाराजगी जाहिर कर चुकी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!