पलामू में पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे 5 लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Location: पलामू

पलामू : पलामू में एक पेट्रोल पंप की लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को पुलिस ने हथियार और लूट के सोने के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी को सूचना मिली थी कि छतरपुर जपला मार्ग पर मदनपुर गांव में 10 अपराधी एक पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की एक टीम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने तत्काल गांव में छापेमारी करके 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जबकि सरगना सहित 5 अपराधी भाग निकले। गिरफ्तार अपराधियों में बिहार और झारखंड के अपराधी शामिल हैं। औरंगाबाद का एक सोना चांदी की दुकान चलने वाला व्यवसाय विशाल सोनी भी है। वह अपराधियों के साथ मिलकर लूटपाट करता था। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार, पिस्टल कारतूस, चाकू मोटरसाइकिल सहित कई चीजें जप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 54 ग्राम सोना भी बरामद किया है। यह सोना पिछले दिनों एक सोना व्यापारी से लूट गया था। रविवार को गिरफ्तार सभी 5 अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!