गढ़वा पुलिस ने क्रेटा कार से 33 किलो गांजा बरामद किया, दो आरोपी फरार

Location: Garhwa

गढ़वा पुलिस ने शुक्रवार को गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर परसाहा मोड़ के पास एक क्रेटा कार से 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है। इस संबंध में गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ नीरज कुमार ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि डाल्टेनगंज से गढ़वा की ओर सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध रूप से गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बृज कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने सुबह करीब 7:30 बजे परसाहा मोड़ के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। लगभग 8 बजे, डाल्टेनगंज की ओर से आ रही क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक ने गति बढ़ाते हुए भागने की कोशिश की। थोड़ी दूर जाकर कार सड़क के किनारे लगे एक बोर्ड से टकराकर पलट गई। पुलिस ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो कार पलटी हुई थी और उसमें सवार दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।

कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने डिक्की में छिपाकर रखे गए कुल 24 पैकेट गांजा बरामद किया, जिनका कुल वजन 33 किलोग्राम है। जप्त कार (नंबर JH 05 BT 1834) के खिलाफ गढ़वा थाने में कांड संख्या 499/24 धारा 317(4) भारतीय दंड संहिता 2023 और 21/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार जमशेदपुर जिले के हलुदपोखर गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र अजय सिंह के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा में 1

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!