गया में पूर्व एमएलसी मनोरमा सिंह के घर से 4 करोड़ कैश और भारी मात्रा में हथियार बरामद

Location: रांची

रांची: एनआईए की टीम ने बिहार के गया में आज बड़ी कार्रवाई की। जनता दल यूनाइटेड की पूर्व एमएलसी मनोरमा सिंह के घर पर छापेमारी की। घर की कई घंटे तक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 4 करोड़ से अधिक कैश और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। 4 करोड़ से अधिक नगद रुपए मिलने के बाद अधिकारी चकरा गए। बैंक से नोट गिनने की दो मशीन मंगाई गई। कैश रखने के लिए दो बड़ा बक्सा मंगाकर कई घंटे तक गिनती चली।
मनोरमा सिंह के घर से 10 से अधिक हथियार भी बरामद किए गए। एनआईए की टीम ने पूर्व एमएलसी के घर पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने और उन्हें संरक्षण देने के मामले में छापेमारी की है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारी इन दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कई बड़े खुलासा की संभावना जताई जा रही है। एनआईए की टीम मनोरमा सिंह और उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है देर शाम टीम बॉक्स में रुपया भरकर उनके आवास से निकली। छापेमारी के दौरान घर के अंदर किसी को जाने नहीं दिया गया और जो लोग घर में थे उनको बाहर नहीं निकालने दिया गया। मोबाइल भी टीम ने जप्त कर लिया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका
error: Content is protected !!