नौकरी की दौड़ में जिंदगी की जंग हार गए राज्य के 12 युवा, मौत के लिए जिम्मेदार कौन, उठ रहे हैं सवाल

रांची: उत्पाद सिपाही में बहाली को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में दौड़ जारी है। नौकरी की दौड़ में अब तक 12 युवा जिंदगी की जंग हार चुके हैं। कल रांची में एक और युवा विकास लिंडा की मौत हो गई। वह नामकुम प्रखंड के रामपुर गांव का रहने वाला था। इस तरह अब तक 12 युवा दौड़ के दौरान गिरकर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक युवा बेहोश और बीमार हो गए। कई युवा अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक सबसे अधिक मौत पलामू में हो चुकी है। वहां चार युवाओं की जान गई है। गिरिडीह में दो, हजारीबाग में तीन रांची में तीन मौत हुई है। उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए 5 लाख से अधिक युवा अभ्यर्थी हैं। जो विभिन्न जिलों में आयोजित दौड़ में शामिल हो रहे हैं। युवाओं के लिए एक घंटा में 10 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ का समय निर्धारित है। अभ्यर्थी गर्मी और उमस के कारण युवा 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने से पहले ही बेहोश होकर गिर जा रहे हैं। युवाओं की हो रही मौत पर सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने व्यवस्था और सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इधर सरकार ने गर्मी से बचने के लिए अब अहले सुबह 4:30 बजे दौड़ करने का फैसला लिया है। कल पुलिस मुख्यालय की ओर से भी यह जानकारी दी गई की दौड़ में 11 युवाओं की मौत हो चुकी है। सभी मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। युवाओं की मौत का मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गया है अब तक कहीं भी सिपाही की बहाली में इतनी मौत नहीं हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!