सिपाही भर्ती दौड़ में युवाओं की मौत के लिए हेमंत सोरेन जिम्मेदार : शिवराज सिंह चौहान

रांची: केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची आए। उन्होंने भाजपा नेताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। चुनावी रणनीति तैयार की। कई प्रमुख भाजपा नेताओं से मिलकर उनकी राय जानी। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान युवाओं की मौत पर उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि वोट के लालच में हेमंत सरकार ने युवाओं को मौत के मुंह में धकेल दिया। यह हत्या जैसा अपराध है। अव्यवस्था के कारण युवाओं की जान गई। 10 किलोमीटर  दौड़ हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के बाद बहाली प्रक्रिया शुरू की गई। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि 5 साल से क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन को कभी माफ नहीं करेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में 6 परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता को हेमंत सोरेन की नाकामियों की जानकारी दी जाएगी। यह सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। भ्रष्टाचार की जड़ ऊपर से नीचे तक है। जनता त्रस्त है। कहा 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं उस दिन झारखंड को बड़ी सौगात देने वाले हैं । 115000 लोगों के खाते में पीएम आवास की राशि भी भेजी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!