हेमंत सोरेन को सत्ता से हटा कर रहेंगे झारखंड के युवा: सुदेश महतो

रांची : आजसू की युवा इकाई और छात्र इकाई की ओर से आज रांची में झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी के समर्थकों ने भाग लिया। सैकड़ों वाहन से लोग प्रभात तारा मैदान पहुंचे थे। कार्यक्रम के बहाने आजसू ने अपनी ताकत दिखाई। हजारों युवाओं के साथ पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व पार्टी के विधायकों और नेताओं ने बिरसा चौक से लेकर प्रभात तारा मैदान तक पदयात्रा की। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि इस सरकार ने चुनाव के पहले जो वादे किए थे उसमें से एक भी याद पूरा नहीं किया। युवाओं को सरकार ने ठगा है। हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। चुनाव नजदीक आने पर हेमंत सोरेन घोषणाओं की झड़ी लगा रहे हैं। लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन प्रदेश का युवा जाग गया है। हेमंत सरकार को सत्ता से हटा कर रहेंगे। उन्होंने हेमंत सरकार को सभी मोर्चे पर फेल बताते हुए जमकर प्रहार किया। संकल्प सभा को सांसद सीपी चौधरी, विधायक लंबोदर महतो सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आई भीड़ से पार्टी के नेता उत्साहित दिखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!